हाटी जनजाति, गिरिपार सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

वर्तमान-गतिविधियाँ

गतिविधियाँ

हाटी समिति गिरिपार सिरमौर अपनी संगठनात्मक क्षमता का उपयोग समाज के लोक कल्याण व जागरूकता गतिविधियों के लिए सदैव करती है I हाटी समिति सिमित वित्तीय संसाधनों के वावजूद भी हाटी ब्लॉक, तहसील व क्षेत्रीय इकाइयों के साथ मिलकर संस्कृति एवं जनजागरण गतिविधियों को सदैव प्राथमिकता देती रही हैं I

हाटी बोली भाषा को लोकप्रिय बनाने हेतु विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों स्तर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किया जाते रहें हैं I हाटी समिति का ध्येय है:

“हाटी संस्कृति, अपनी पहचान-हमारा स्वाभिमान” Hatti Committee

इस ध्येय की प्राप्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर हाटी समितियां सामाजिक-सांस्कृतिक व जनजागरण के कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित करती रहती हैं जिसमें महिलाओं, युवाओं व छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती हैं I खुमालियों, बैठकों, संगगोष्ठियों, कार्यशालों, प्रदर्शनीयो, सम्मेलनों व स्थानीय चौतरों की वर्तालाओं के माध्यम से सदैव समाज के एकीकरण, सौहार्द व परस्पर समन्वयन हेतु नाना प्रकार की सक्रिय गतिविधियों को आयोजन की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की हैं I

उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन हों या फिर शैक्षणिक उपलब्धियां हों, नशा मुक्ति अभियान हों या फिर स्वच्छता अभियान हाटी समितियां केंद्रीय हाटी समिति के निर्देशानुसार तत्परता से कार्य करती रहती है जिनका संक्षिप्त व्योरा इस प्रकार है: