हाटी जनजाति, गिरिपार सिरमौर, हि० प्र०

शोध गवेषणा

हाटी समुदाय गिरिपार सिरमौर के दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र का मौलिक निवासी है और प्राचीन काल से ही विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं का पालना रहा है। जौंसार बावर के तरह ही यहाँ भी वाजिव-उल-अर्जदस्तूर-उल-अमल का प्रचलन रहा है जिसे हाटी बोली में रिवाज-ए-आम कहते हैं।

1815 में सगौली की संधि के उपरान्त सिरमौर रियासत से जौंसार-बावर का क्षेत्र अंग्रेजों के अधीन चला गया और अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर अपना प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने के लिए कैप्टन विर्च ने इस क्षेत्र में प्रचलित रीति-रिवाजों को संहितावद्ध किया। कालांतर में यही दस्तावेज 1967 ई० में जौंसार बावर के जौंसारा समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में घोषित करने का आधार बना।

गिरिपार सिरमौर के हाटियों और जौंसारा जनजाति में सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व भौगोलिक समानताएं होने के साथ-साथ एक ही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से सदियों से जुड़ाव रहा है। वर्ष 1979 में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग की अनुशंसा के उपरान्त भी गिरिपार सिरमौर के हाटी समुदाय को लगभग छह दशकों तक शांतिपूर्ण आन्दोलन लड़ना पड़ा। इस संघर्ष यात्रा में कई उत्तार-चढ़ाव आए जिसका मुख्य कारण था शोधपरक हाटी साहित्य का अभाव तथा राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी।

हाटी जनजाति आज भी अपने मूल सामाजिक, सांस्कृति एवं आर्थिक लक्षणों के साथ हिमाचल प्रदेश की दस अन्य जनजातियो की तरह शताब्दियों से अपनी पहचान बचाए हुए हैं। आदिम संस्कृति, भौगोलिक पृथकता, पिछड़ापन, बाह्य समुदायों के साथ सम्पर्क में संकोच जैसी विशेषताएं आज भी विद्यमान हैं; बस आवश्यकता है गहन व विस्तृत शोध की जिसके माध्यम से हाटी अपनी मूल पहचान को वैश्विक पटल पर स्थापित करने में सफल होंगे।

उम्मीद है युवा शोध कर्ता अपनी ज्ञान पिपासा व शोध गवेषणा अनुरूप भविष्य में हाटी की विशिष्ट संस्कृति के अहम् पहलुओं को सुधि पाठकों के समक्ष अवश्य प्रस्तुत करेंगे। हाटी जनजाति पर शोध कार्य करने वाले शोधार्थियों के मार्गदर्शन और सहयोग हेतु कुछ बहुपयोगी पुस्तकों व दस्तावेजों का संक्षिप्त विवरण निम्न रूप से प्रदान किया जा रहा है:

  • 1. सिरमौर गज़ेटियर, 1904, 1934, 1961
  • 2. कंवर रंजौर सिंह कृत-तारीख-ए-रियासत सिरमौर, 1912
  • 3. डॉ० यशवंत सिंह परमार कृत, Polyandry in Himalayas, 1975
  • 4. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की रिपोर्ट, 1979
  • 5. कन्हैया लाल की अध्यक्षता में गठित विधान सभा याचिका समिति रिपोर्ट, 1992
  • 6. सिरमौर भूमि बंदोवस्त रिपोर्ट, 1929-30
  • 7. डी एन मजूमदार कृत-Himalayan Polyandry, 1961
  • 8. डॉ० एस के गुप्ता समिति रिपोर्ट, 1994
  • 9. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जनजाति अध्ययन संस्थान की रिपोर्ट 2014-16
  • 10. हिमाचल प्रदेश जनजातीय शोध संस्थान, शिमला की रिपोर्ट, 2017
  • 11. पवन बक्शी कृत, गिरिपार का हाटी समुदाय
  • 12. डॉ० अरुण भरद्वाज का पीएच० डी० शोध-An Ethnographic Study of the HATTI Community of District Sirmour, Himachal Pradesh, 2018
  • 13. विवेक तिवारी द्वारा निर्मित व निर्देशित लघु फिल्म-HATTI: WE EXIST (6 राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त)
  • 14. श्री मंगल सिंह कृत-हारुल
  • 15. बारू राम ठाकुर सम्पादित पुस्तक-हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर व हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, 2024, 2026
  • 16. डॉ० अंकुश भरद्वाज सम्पादित पुस्तक-गाँव का इतिहास भाग-1

कुछ मौलिक शोध पत्र जिनका प्रकाशन विभिन्न पुस्तकों एवं पत्रिकाओं में हुआ है निम्न रूप से उपलब्ध हैं:

1. गिरिपार क्षेत्र सिरमौर के परम्परागत लोक जीवन में प्रकृति व पर्यावरण का महत्व - देवेन्द्र कुमार, सहायक आचार्य भूगोल विभाग, राजकीय स्नाताकोत्तर महाविद्यालय नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

Email ID: devendergeo@gmail.com | Mb. No. 9459989692

2. हाटी जनजाति की समृद्ध खाद्य परम्परा - अनीता ठाकुर, ग्राम झकांडो, उप-तहसील रोनहाट, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

3. गिरीपार सिरमौर की हाटी जनजातीय संस्कृति के परम्परागत लोक परिधान व आभूषण - बारू राम ठाकुर, सहायक आचार्य-इतिहास, डॉ० यशवंत सिंह परमार राजकीय सनात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन

विशेष प्रकाशित लेख

गिरिपार क्षेत्र सिरमौर के परम्परागत लोक जीवन में प्रकृति व पर्यावरण का महत्व

लेखक: देवेन्द्र कुमार, सहायक आचार्य भूगोल विभाग
राजकीय स्नाताकोत्तर महाविद्यालय नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
Email ID: devendergeo@gmail.com | Mb. No. 9459989692

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज़ एवं शोध

हाटी समुदाय और सिरमौर रियासत के गौरवशाली इतिहास को समझने के लिए नीचे दिए गए प्रमुख शोध पत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का अवलोकन करें।

और अधिक दस्तावेज़ देखें

हाटी समुदाय से संबंधित सभी ऐतिहासिक और शोध दस्तावेजों की पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

संपूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Hattee Heritage Archive | 2026