हाटी आन्दोलन: संक्षिप्त घटनाक्रम (Timeline)
| वर्ष / तिथि | प्रमुख घटनाक्रम एवं विवरण |
|---|---|
| वर्ष 1979 | श्री टी० एस० नेगी के नेतृत्व में गठित समिति की रिपोर्ट स्वीकृत; हाटियों की अनुसूचित जनजाति की मांग को पहली बार मान्यता मिली। |
| वर्ष 1980 | केंद्र सरकार द्वारा पहली बार हिमाचल प्रदेश के राज्य कल्याण आयोग के साथ पत्राचार कर अधिकार देने की पहल प्रारम्भ की गई। |
| सितम्बर, 1983 | केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र का औपचारिक गठन। |
| सितम्बर, 1985 | केंद्रीय हाटी समिति का पंजीकरण अधिनियम XXI, 1860 के तहत पंजीकरण। |
| 5 दिसंबर, 1992 | कन्हैया लाल समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत; मांग को शीघ्र पूरा करने की सिफारिश। |
| वर्ष 1996 | डॉ० एस० के० गुप्ता के नेतृत्व में छह सदस्यी समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत। |
| वर्ष 2002 | संसदीय कार्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदन में सरकार के संकल्प को दोहराया गया। |
| वर्ष 2010 | जिला कल्याण अधिकारी द्वारा हाटी समुदाय की सभी 14 जातियों की जनसंख्या का विवरण प्रस्तुत। |
| वर्ष 2011 | तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह से भेंट; जनजाति शोध संस्थान हेतु पाँच लाख रूपये जारी। |
| वर्ष 2012 | मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा विस्तृत एथ्नोग्रफिक अध्ययन के आदेश। |
| वर्ष 2015 | मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह द्वारा सम्पूर्ण गिरिपार क्षेत्र को जनजाति घोषित करने की अनुशंसा। |
| 5 मार्च, 2022 | विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के साथ निर्णायक बैठक। |
| 13 अप्रैल, 2022 | आर० जी० आई० (RGI) की सहमती रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी गई। |
| 24 अप्रैल, 2022 | गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात। |
| 14 सितम्बर, 2022 | केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) द्वारा विधेयक को मंजूरी। |
| 16 दिसंबर, 2022 | लोक सभा में हाटी जनजाति विधेयक ध्वनिमत से पारित। |
| 26 जुलाई, 2023 | राज्य सभा में विधेयक ध्वनिमत से पारित। |
| 4 अगस्त, 2023 | राष्ट्रपति की स्वीकृति; राजपत्र (Gazette) में अधिनियम प्रकाशित। |
| 22 अगस्त, 2023 | केंद्रीय मंत्रालय द्वारा हिमाचल सरकार को अधिनियम लागू करने की अनुशंसा। |
| 6 नवम्बर, 2023 | कट-ऑफ डेट पर स्पष्टीकरण हेतु पत्र; नाहन में विशाल रोष रैली। |
| 1 जनवरी, 2024 | हिमाचल सरकार द्वारा जिला उपायुक्त को अधिनियम लागू करने सम्बन्धी पत्र। |
| 4 जनवरी, 2024 | हिमाचल उच्च न्यायालय द्वारा अधिनियम को लागू करने पर स्टे (Stay)। |
हाटियों द्वारा आयोजित खुमल़ियों का विवरण
| क्र.सं. | तारीख | स्थान एवं विवरण |
|---|---|---|
| 1. | 29 अप्रैल 2018 | पांवटा साहिब में ऐतिहासिक खुमल़ी का आयोजन। |
| 2. | 30 सितंबर 2018 | अन्धेरी (संगड़ाह) में आयोजन। |
| 3. | 12 जनवरी 2021 | संवैधानिक अधिकार के लिए 102 पंचायतों में प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय जनजातीय मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गए। |
| 4. | 25 दिसंबर 2021 | गिरिपार क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों में एक साथ खुमल़ियों का आयोजन। |
| 5. | 1 जनवरी 2022 | लादी क्षेत्र के केंद्र रोनहाट में आयोजन। |
| 6. | 26 फरवरी 2022 | शिलाई में खुमल़ी का आयोजन। |
| 7. | 6 मार्च 2022 | नोरी (राजगढ़) में आयोजन। |
| 8. | 17 अप्रैल 2022 | संगड़ाह में खुमल़ी। |
| 9. | 11 जुलाई 2022 | कमरऊ में आयोजन। |
| 10. | 31 जुलाई 2022 | टोंरु (आंजभोज) में आयोजन। |
| 11. | 21 अगस्त 2022 | रेणुका में भव्य महा खुमल़ी का सफल आयोजन। |