हाटी जनजाति, गिरिपार सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

सूचना पट्ट / Notice Board
06 Jun 2026
🏵️*अपील * 🏵️
सभी हाटी जनता को राम राम जनगणना बारे महत्वपूर्ण जानकारी और हमारी जिम्मेवारी:- हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जन गणना के प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें 34 प्रश्न दिए गए हैं इनमें प्रश्न संख्या 13 है:- यदि अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या अन्य है? इस प्रश्न के बारे में हम गिरिपार क्षेत्र के मूल निवासी हाटी समुदाय की जनता से विशेष आग्रह करते हैं कि इसका जवाब अनुसूचित जनजाति लिखें या लिखवाएं। हाटी समुदाय के जो लोग किसी पेशे से गिरिपार क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं या स्वगणना कर रहे हैं वे भी गिरिपार क्षेत्र के मूल निवासी होने के नाते अपने को अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज करवाएं। क्योंकि गिरिपार क्षेत्र में अनुसूचित जाति को छोड़कर सभी मूल निवासी हाटी समुदाय को जनजाति का संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार प्राप्त है और महा पंजीयक एवं जनगणना आयुक्त भारत सरकार की अधिकारिक वेबसाइट के अन्तर्गत (Census management and monitoring system- CMMS) पोर्टल में हमारा हाटी समुदाय हिमाचल प्रदेश की 11वीं अनुसूचित जनजाति के रूप में भी उल्लेखित है। इसमें किसी को भी भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है कि वर्तमान समय में माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई के चलते हाटी समुदाय के लोगों के व्यक्तिगत ST प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। लेकिन समुदाय के नाते हमारे हाटी समुदाय को जनजाति का संवैधानिक दर्जा प्राप्त है। जनगणना दस वर्षों में एक बार होनी है और भावी पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत ट्राइबल सब प्लान में इस जनगणना का बहुत बड़ा महत्व है। जन गणना के दूसरे चरण में जातिगत और व्यक्तिगत गणना होगी उस समय भी प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुसार हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र की जनता से सम्पर्क रखेगी। अतः सभी हाटी जनता से आग्रह है कि जनगणना के इस अवसर को बहुत महत्वपूर्ण समझें और दूसरे हाटी जनता को भी समझाएं। धन्यवाद 🙏 भवदीय अध्यक्ष महासचिव केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र तथा हाटी समिति की सभी यूनिटें

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अगस्त, 2023 को भारत सरकार द्वारा हिमाचल की 11वीं जनजाति के रूप में घोषित
  • हिमाचल प्रदेश के दक्षिणतम जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की मूल जनजाति
  • हाटी-जौंसरा जनजातियाँ में प्राचीन काल से रोटी-बेटी के संबंध
  • हाटी बुलावाण गिरिपार की जन भाषा-बोली
  • टपरोली, निगाली, हरिपुर, नौहरा, कमरऊ, भावाणा, बोहल, चुडधार, जुइण, चांदपुर प्रसिद्द धारें
  • गिरि, टोंस प्रमुख नदियाँ और भंगाल, नोएट, मीनस छोटे नद
  • बान, बुरांश, देवदार, रोई, गुरियाल, क्यालु, बिउल, खडिक, कीमू, तूण, शिमल, मालू, चीड़, शीशम, खैर, छानण प्रमुख वनस्पति
  • हरड, धंतुरा, नौना, आंवला, तुलसी, नीम, बैनकशा, तिम्बुर आदि प्रमुखता से स्थानीय लोगों द्वारा कई रोगों के उपचार के लिए इस्तेमाल
हाटी समुदाय

गिरिपारो के हाटी, आपणी थाती आपणी माटी

सामाजिक-सांस्कृतिक बिंदु:

हाटी जनजाति सामाजिक-सांस्कृतिक
  • जनजाति में खोश/खश/कनैत/मियान, भाट/ब्राह्मण/पाबूच, देवा, डेटि आदि सम्मिलित
  • दियाली/मशराली, भातियोज़, खोड़ा, बिशु, हरियाली/हरयाल्टी, गुगाल, मौण, ग्यास, पांजवी प्रमुख मेले एवं पर्व
  • खेंडा/घेंडा, सिडकु, तेलपाकी, गुड़ोली, बेड़ोली, खुब्लू, पूड़े, खीर, ध्रोटी-भाट, पटांडे, लुश्के, चिलड़े/चिल्टे, पौली, उलोऊले, जोद्दे, छांईछो, सुतोऊले, गुल्टी/ सिंकार परम्परागत पकवान एवं व्यंजन
  • शिरगुल, महासू, ठारी, कुजियाठ, भंगायण, कोईलू, नारसिंह, गुगा, कोलाणा, भद्वाश, परशुराम, जोलोहू, काली, आदि प्रमुख आराध्य देव-देवियाँ
  • हारुल, लामण, झूरी, छौड़े, गांगे, भाभे, झान्गु, छब्कुटे, देव कांडी, भारथ, सियाहरण, विरसू, घुघती प्रचलित लोक गीत
  • गी, मन गी, रासो, घुन्डिया रासो, झैंता, लाम्ब/ताण्द, फुलाणीयां, होजुरा, लिम्बर, डांगरा, तलवार, नाटी, ठोड़ा, बुढा सिंह, सिंहटू लोकप्रिय नृत्य
  • ढोल, नगाड़ा, रणशिंगा, दुमानो, करनाल/कनाल, ताली, ढेंसु, ढांकोले, घड़ा, लौटा, डोंरू, घडेल, हुडुक, ढोलक, खान्जरे, शहनाई, बाजा, बांसुरी, बीमू मुख्य हाटी वाद्य यंत्र
  • लोएया, सुथण, झागा, जांघिया, गौन्छा, तागड़े, टोपे आदि पुरुष जबकि लोगड़ी, कुरता, ढाटू, गाचे, सलवार, कमीज, घाघरा, चोंड्कू आदि महिला परिधान
  • नाथ, गैरा, छोलबले, तिले, फोले, उतराली, तुंगल, बाली, लूड़कु, हान्सोले, काच, बाजूबंद, धागुले, पुल्ली, टीका, कांगणी, कांडे, मुरकी आदि महिलाओं के गहने जबकि पुरुषों में नोती, कांगणी, और कांडे आदि यदा-कदा पहनने का प्रचलन
  • हाटी खशों एवं खूंदों में शाठा-पाशा परम्परा आदिकाल से विद्यमान हैं I
  • कान्छोंग, कान्शोंग, जेठोंग व जीऊगा उत्तराधिकार सम्पति बंटवारे की परम्पराएं हैं I
  • खुमली सस्ती स्थानीय परम्परागत न्याय वयवस्था
HATTEE GIRIPAR

हाटी संस्कृति हमारी पहचान, हमारा स्वाभिमान

Hatti Culture - Our Identity, Our Pride

हाटी गौरव / Hatti Pride

न्यूज़लेटर के माध्यम से
हमसे जुड़ें

हाटी समुदाय के नवीनतम समाचार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास की खबरों को सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

हाटी न्यूज़लेटर सदस्यता

Stay updated with the Hatti community updates.

वर्तमान-गतिविधियाँ

हाटी जनजाति भवन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में निरंतर हो रही गतिविधियों की ताज़ा जानकारी।

12 सितम्बर 2026 सामुदायिक भवन ददाहू में केंद्रीय हाटी समिति तथा यूनिटों के पदाधिकारियों की बैठक की कार्यवाही
Media Coverage
12 Sep 2026

12 सितम्बर 2026 सामुदायिक भवन ददाहू में केंद्रीय हाटी समिति तथा यूनिटों के पदाधिकारियों की बैठक की कार्यवाही

दिनांक 12 सितम्बर 2026, शनिवार के दिन केन्द्रीय हाटी समिति की एक महत्वपूर्ण साधारण बैठक सामुदायिक भवन ददाहू में सम्पन्न हुई, जिसमें हाटी समिति की लगभग सभी यूनिटों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया (चण्डीगढ़ यूनिट के अलावा)। बैठक के आरंभ में गत दो वर्षों में हाटी समिति के सहयोगी रहे दिवंगत सदस्यों को मौन श्रद्धांजलि दी गई। हाटी यूनिट ददाहू के सचिव श्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक का संचालन श्री मनोज कुमार, सह-सचिव केन्द्रीय हाटी समिति द्वारा किया गया। पिछली बैठक की जानकारी तथा रचनात्मक कार्यों की रिपोर्ट केन्द्रीय हाटी समिति के महासचिव द्वारा भंगायणी माता मन्दिर हरिपुरधार में हुई पिछली बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट तथा समय-समय पर केन्द्रीय हाटी समिति द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की भी जानकारी दी गई। आय-व्यय रिपोर्ट: हाटी समिति के कोषाध्यक्ष श्री अतर सिंह नेगी ने आय-व्यय की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी यूनिटों के पास जो बचत राशि जमा है उसका भी ब्योरा दिया गया। हाटी मुद्दा - कानूनी प्रक्रिया बारे जानकारी: उच्च न्यायालय शिमला में हाटी जनजाति कानून पर सुनवाई के लिए हाटी समिति द्वारा किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी कर्नल नरेश चौहान (सलाहकार) तथा लीगल सेल के संयोजक श्री रण सिंह चौहान द्वारा दी गई। कानूनी मुद्दे पर बहुत से सदस्यों, विशेष रूप से युवाओं ने प्रश्न पूछे और अपनी शंकाएं व्यक्त कीं, जिसका तथ्यों के साथ जवाब भी दिया गया। इस चर्चा में श्री सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी, श्री अरुण समराण, श्री तपेन्द्र ठाकुर, श्री योगराज चौहान, युवा सदस्य सचिन, अनुज, तपेन्द्र, गौरव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हाटी समिति द्वारा सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि हाटी मुद्दा बहुत संवेदनशील है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर या सार्वजनिक मंच पर जनता को भ्रमित करने वाली मनगढ़ंत बातें या अफवाहें न फैलाई जाएं। किसी भी प्रकार की आलोचना से बचा जाये, सभी सदस्य अपनी बात केन्द्रीय समिति या यूनिटों की बैठकों में ही करें। राजनीतिक बयानबाजी से भी बचें। हाटी समिति कानूनी विशेषज्ञों तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ सलाह और तालमेल बनाकर संयम और समझदारी से कार्य कर रही है और फिलहाल अपना ध्यान उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई पर केन्द्रित रखेगी। शामलात भूमि का मुद्दा: बैठक में शामलात भूमि आवंटन के मुद्दे पर उच्च न्यायालय शिमला में दायर रिट-याचिका के बारे में श्री हरदेव वर्मा, अध्यक्ष रक्षा कनैत समिति ने विस्तार से जानकारी दी। जिस पर शामलात भूमि कानून के जानकार श्री शमशेर सिंह ठाकुर ने शामलात भूमि आवंटन के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा सदस्यों के सवालों के जवाब दिए। इस मुद्दे पर श्री विजय पुण्डीर, श्री रामस्वरूप ठाकुर, श्री वीरेन्द्र ठाकुर राजगढ़ तथा डॉ. अमीचन्द कमल ने भी अपने सुझाव दिए। शामलात मुद्दे पर कानूनी पहलुओं के अनुसार विचार करने के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया गया, जिसमें: 1. श्री हरदेव वर्मा अध्यक्ष खश कनैत समिति, (राजगढ़ ब्लॉक) 2. श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार (राजगढ़ ब्लॉक) 3. श्री रामभज शर्मा, से.नि. नायब तहसीलदार (शिलाई ब्लॉक) 4. श्री दौलतराम शर्मा से.नि.पटवारी (तिलौरधार ब्लॉक) 5. श्री रामस्वरूप ठाकुर, से.नि. कानून गो (संगड़ाह ब्लॉक) 6. श्री हीरासिंह नेगी से. नि.कानूनगो (पांवटा ब्लॉक) को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। ये कमेटी शीघ्र ही एक ऑनलाइन बैठक करके आगे की रणनीति तैयार करेगी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में श्री कंवर सिंह नेगी, श्री विजय कंवर, श्री लायक सिंह शास्त्री, श्री भीम सिंह चौहान, श्री अनिल चौहान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के लिए हाटी यूनिट ददाहू और ब्लॉक हाटी यूनिट संगड़ाह की ओर से बहुत सुन्दर भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के उपरान्त अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया गया। बैठक की कार्यवाही सभी सदस्यों की जानकारी के लिए प्रस्तुत है। धन्यवाद 🙏 महासचिव केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र।

छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना
Media Coverage
15 Apr 2026

छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना

“छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना” का विमोचन 28 जनवरी 2026 को महासू देवता मंदिर पश्मी में किया गया। इस गीत की रचना हाटी महासचिव श्री कुंदन शास्त्री ने की, श्री भाव सिंह कपूर द्वारा निर्देशन व लोक गायक श्री राजेन्द्र सिंह रंगवाल ने अपने मधुर आवाज में गया है I

1.	संगडाह ब्लॉक में हाटी समिति द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर UGC NET/JRF, HAS व विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में गिरिपार क्षेत्र के उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Media Coverage
09 Apr 2026

1. संगडाह ब्लॉक में हाटी समिति द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर UGC NET/JRF, HAS व विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में गिरिपार क्षेत्र के उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के उपलक्ष पर सिरमौर जिला के नोहराधार शहर में हाटी समिति संगड़ाह इकाई द्वारा हाटी क्षेत्र के लगभग 20 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया l HAS, UGC - JRF & NET, CDS इत्यादि परीक्षा में जिनकी सिलेक्शन हुई है, उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया l इस प्रेरणादायक एवं शानदार कार्यक्रम में मुझे भी रहने का सौभाग्य मिला एवं हाटी समिति संगड़ाह इकाई द्वारा मुझे भी सम्मान दिया गया l ऐसे कार्यक्रम हमारे क्षेत्र के उत्कृष्ट बच्चों को जिंदगी में आगे बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं l उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में केंद्रीय हाटी समिति अपने हर ब्लॉक यूनिट पर ऐसे भव्य कार्यक्रम करते रहेंगे l जिससे हमारे क्षेत्र के उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं अपने जीवन में अपने लक्ष्य की ओर और ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे l इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल जी, महामंत्री आदरणीय श्री कुंदन शास्त्री जी एवं अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश चौहान जी इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित रहे l इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए केंद्रीय हाटी समिति की समस्त टीम को हार्दिक व शुभकामनाएं प्रदान की I

2.	पांवटा ब्लॉक की हाटी इकाई ने UGC NET/JRF तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले गिरिपार क्षेत्र के प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Media Coverage
09 Apr 2026

2. पांवटा ब्लॉक की हाटी इकाई ने UGC NET/JRF तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले गिरिपार क्षेत्र के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

22 मार्च 2026 हाटी युवा प्रतिभा सम्मान समारोह मुकुंद रिजोर्ट पांवटा साहिब। इसमें ब्लॉक हाटी यूनिट पांवटा साहिब तथा केंद्रीय हाटी समिति द्वारा संयुक्त रुप से गिरिपार क्षेत्र के 29 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।